Breaking News

डॉ. वंदना को ‘जोश मलीहाबादी पुरस्कार’, साहित्यिक योगदान का मिला सम्मान।

डॉ. वंदना को ‘जोश मलीहाबादी पुरस्कार’, साहित्यिक योगदान का मिला सम्मान।

आई एम खान 

बदायूं। राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वंदना को वर्ष 2026 का प्रतिष्ठित ‘राज्य कर्मचारी साहित्य सम्मान—जोश मलीहाबादी पुरस्कार’ प्रदान किया गया है। यह सम्मान उन्हें उनकी पर्यावरण विषयक पुस्तक “हम और हमारा पर्यावरण” के लिए दिया गया।

यह सम्मान उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान द्वारा प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह 22 मार्च को लखनऊ में आयोजित हुआ, जहां डॉ. वंदना को एक लाख रुपये की धनराशि, सम्मान पत्र, अंगवस्त्र, पगड़ी एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

यह पुरस्कार हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को मान्यता देता है। समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित 24 साहित्यकारों एवं रचनाकारों को अलग-अलग विधाओं में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

डॉ. वंदना की इस उपलब्धि से राजकीय महिला महाविद्यालय सहित पूरे जनपद में खुशी का माहौल है। सहकर्मियों एवं छात्राओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …