Breaking News

सहसवान पुलिस की कार्रवाई, अवैध तमंचों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार।

सहसवान पुलिस की कार्रवाई, अवैध तमंचों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार।

सहसवान, बदायूं। सहसवान थाना पुलिस ने गश्त और चेकिंग अभियान के दौरान अवैध शस्त्र रखने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों में अरुण पुत्र पन्नालाल निवासी मोहल्ला मिर्धा टोला थाना सहसवान के पास से एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। वहीं फुरकान पुत्र रज्जाक निवासी ग्राम भवानीपुर खल्ली (हाल निवासी मोहल्ला कटरा, थाना बिसौली) के पास से एक तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

इसके अलावा, विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के तहत कुल 9 अन्य व्यक्तियों को भी गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की गई है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!