Breaking News

कासगंज में पुलिस महकमे में हड़कंप, एसपी ओपी सिंह ने कोतवाली प्रभारी और नदरई चौकी इंचार्ज को किया लाइन हाजिर।

कासगंज में पुलिस महकमे में हड़कंप, एसपी ओपी सिंह ने कोतवाली प्रभारी और नदरई चौकी इंचार्ज को किया लाइन हाजिर।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। कासगंज जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने अपना सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिले के दो महत्वपूर्ण पुलिस अधिकारियों पर गाज गिरते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी की इस कार्रवाई के बाद से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आधिकारिक आदेशों के मुताबिक, कोतवाली कासगंज के प्रभारी निरीक्षक प्रवेश राणा को उनके पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के कारण लाइन हाजिर किया गया है। उन पर आरोप है कि वे अपराध और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रहे, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में सुस्ती दिखाई और संगीन अपराधों के अनावरण के लिए अपेक्षित प्रयास नहीं किए। साथ ही, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी करना भी उनके खिलाफ हुई कार्रवाई का एक बड़ा कारण बना है।

प्रवेश राणा के साथ ही, नदरई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक धीरेन्द्र सिंह के खिलाफ भी एसपी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन पर अपने कर्तव्यों के प्रति उदासीनता और कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप है। पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने इस कार्रवाई के माध्यम से स्पष्ट संदेश दे दिया है कि कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के मामले में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि जो भी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को सही ढंग से नहीं निभाएगा, उसके खिलाफ इसी प्रकार की कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!