Breaking News

विवादित नाली की राजस्व टीम ने की नाप-जोख।

विवादित नाली की राजस्व टीम ने की नाप-जोख।

आनन्द पाण्डेय, संवाददाता 

इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के महेवा पंचायत में हाइवे किनारे स्थित सरकारी नाली को लेकर उपजा विवाद अब प्रशासनिक स्तर पर पहुंच गया है। ग्राम पंचायत की गाटा संख्या 786 एवं 799 के मध्य स्थित सरकारी नाली (गाटा संख्या 798) को प्लॉटिंग में मिलाए जाने की शिकायत पर राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर नाप-जोख की।

राजस्व निरीक्षक लालबहादुर के नेतृत्व में पहुँची लेखपालों की टीम ने हाइवे से लेकर दोनों ओर तक नाली की भूमि का चिन्हांकन किया। क्षेत्रीय लेखपाल राहुल गोयल ने बताया कि सरकारी नाली लगभग एक मीटर चौड़ी है, जिसे मौके पर समाप्त कर दिया गया था। शिकायत पर की गई नाप-जोख में इसकी पुष्टि हुई है।

फिलहाल विवाद की स्थिति को देखते हुए नाली को खुदवाया नहीं जा सका। मामले की रिपोर्ट उपजिलाधिकारी भरथना को भेजी जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र चौकी प्रभारी महेवा के. पी. सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। वहीं, प्रधान प्रतिनिधि राजू दुबे सहित दोनों पक्षों के काश्तकार भी नाप-जोख के दौरान उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

बीएसएनएल भवन में चोरी करते पकड़ा गया आरोपी, गिरफ्तार।

बैटरी, चेंजओवर स्विच और दो सी-डॉट ईपीसी कार्ड बरामद, ताला व शटर तोड़ने के औजार …