Breaking News

उझियानी स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न।

उझियानी स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न।

आनन्द पाण्डेय, संवाददाता 

इटावा। महेवा विकास खंड क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय उझियानी में महेवा संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का संयोजन विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेंद्र यादव ने किया, जबकि संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन खंड शिक्षा अधिकारी महेवा उदय सिंह राज के निर्देशन में हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ उच्च प्राथमिक विद्यालय राहतपुर के प्रधानाध्यापक विश्वराज वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया।

प्रतियोगिता के परिणाम

लंबी कूद (बालक वर्ग):

  • प्रथम – यदवेश (राहतपुर)
  • द्वितीय – कृष्णा (आनेपुर)

लंबी कूद (बालिका वर्ग):

  • प्रथम – दिव्या (राहतपुर)
  • द्वितीय – तनु (आनेपुर)

ऊंची कूद (बालक वर्ग):

  • प्रथम – अंश यादव (राहतपुर)
  • द्वितीय – कृष्णा (आनेपुर)

ऊंची कूद (बालिका वर्ग):

  • प्रथम – शिवन्या (राहतपुर)
  • द्वितीय – तनु (आनेपुर)

खो-खो (प्राथमिक स्तर):

  • विजेता – उझियानी
  • उपविजेता – महेवा

खो-खो (बालिका वर्ग):

  • विजेता – उझियानी
  • उपविजेता – महेवा

खो-खो (उच्च प्राथमिक स्तर):

  • विजेता – उझियानी
  • उपविजेता – आनेपुर

प्रतियोगिता को सफल बनाने में राजेश कुमार, अरुण कुमार, बालकृष्ण, गौरव तिवारी, नीरज कुमार, डॉ. मनोज कुमार सहित कई शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!