Breaking News

वीरपुर में 6 अक्टूबर से होगा दो दिवसीय मेला व रामलीला।

वीरपुर में 6 अक्टूबर से होगा दो दिवसीय मेला व रामलीला।

आनन्द पाण्डेय, संवाददाता 

इटावा। महेवा विकास खंड क्षेत्र के ग्राम वीरपुर में इस वर्ष भी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दो दिवसीय श्रीरामलीला महोत्सव और विशाल मेले का आयोजन 06 और 07 अक्टूबर को किया जाएगा। यह आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर के रूप में अपनी खास पहचान रखता है।

समिति के पदाधिकारी देवेंद्र मिश्रा, संजीव कुमार, आलोक त्रिपाठी, गोपीकृष्ण त्रिपाठी, नवेंद्र कुमार आदि ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि यह 35वां वीरपुर श्रीरामलीला महोत्सव होगा।

कार्यक्रम की रूपरेखा

  • 06 अक्टूबर (सोमवार): धनुष यज्ञ लीला एवं परशुराम-लक्ष्मण संवाद
  • 07 अक्टूबर: भारत मिलाप लीला

समिति ने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!