Breaking News

चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में यात्री गंभीर घायल, आगरा रेफर।

चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में यात्री गंभीर घायल, आगरा रेफर।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा, कासगंज। कासगंज जिले के गंजडुंडवारा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मोहल्ला आवाजी निवासी दानिश (40) पुत्र फारुख नेता जी के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, दानिश बरेली से ट्रेन में सवार होकर गंजडुंडवारा आ रहे थे। उन्हें गंजडुंडवारा रेलवे स्टेशन पर उतरना था। आशंका जताई जा रही है कि सफर के दौरान उनकी आंख लग गई और स्टेशन आने के बाद भी वह सोते रहे।

बताया जा रहा है कि जब ट्रेन स्टेशन से आगे बढ़ने लगी, तभी अचानक उनकी आंख खुल गई। इसके बाद उन्होंने चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास किया। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने घायल यात्री को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गंजडुंडवारा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।

 

 

Spread the love

Check Also

दशहरा पर बदायूं में 21 मजिस्ट्रेट तैनात, 9 रिजर्व में रहेंगे।

दशहरा पर बदायूं में 21 मजिस्ट्रेट तैनात, 9 रिजर्व में रहेंगे। बदायूं। विजयदशमी (दशहरा) पर्व …