Breaking News

बीएसएनएल भवन में चोरी करते पकड़ा गया आरोपी, गिरफ्तार।

बैटरी, चेंजओवर स्विच और दो सी-डॉट ईपीसी कार्ड बरामद, ताला व शटर तोड़ने के औजार भी मिले।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम

बहेड़ी, (बरेली)। बहेड़ी में बाईपास रोड स्थित बीएसएनएल के मुख्य भवन से सरकारी संपत्ति चोरी करने के आरोप में पुलिस ने 42 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक बैटरी, चेंजओवर स्विच, दो सी-डॉट ईपीसी कार्ड और ताला व शटर तोड़ने के औजार बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान तौफीक (42) पुत्र रईस अहमद निवासी मोहम्मदपुर, बहेड़ी के रूप में हुई है। उसके पास से 65 एम्पियर की बैटरी, 63 एम्पियर का चेंजओवर स्विच और दो सी-डॉट ईपीसी कार्ड बरामद हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, बीएसएनएल के उपमंडलीय अभियंता सौरभ कुमार ने 16 अक्टूबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि बीएसएनएल भवन से सरकारी संपत्ति ले जाने के दौरान आरोपी को कथित तौर पर रंगे हाथ पकड़ लिया गया था। इसके बाद उसे बरामद सामान के साथ पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

 

 

Spread the love

Check Also

चार दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम।

बहेड़ी बाईपास पर डीलक्स शमा के पीछे तालाब में मिला 21 वर्षीय सुहेल का शव, …