Breaking News

बलरामपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिर दबोचे।

बलरामपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिर दबोचे।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। बलरामपुर पुलिस ने वाहन चोरी की लगातार हो रही घटनाओं पर बड़ा प्रहार करते हुए एक संगठित अपराधी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो ऐसे शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ कुल 21 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। यह गिरोह चोरी के वाहनों को नेपाल तक पहुंचाकर बेचता था।

पुलिस के अनुसार 4 जनवरी 2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि केशव यादव और श्यामू यादव नामक युवक संगठित रूप से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जांच में आरोप सही पाए जाने पर थाना कोतवाली नगर में मुकदमा संख्या 04/2026 धारा 111(2)(b) व 111(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय व क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति श्री के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात गिरिजेश तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। शनिवार देर रात मुखबिर की सूचना पर कोडरीघाट पुल के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में केशवराम यादव (24) पुत्र सुखराज यादव, निवासी ग्राम धन्धरा थाना तुलसीपुर तथा श्यामू यादव (25) पुत्र लल्लन यादव, निवासी ग्राम मनकौरा काशीराम थाना तुलसीपुर शामिल हैं। श्यामू यादव वर्तमान में नेपाल के कपिलवस्तु जिले के कृष्णानगर क्षेत्र में रह रहा था।

रिकॉर्ड के मुताबिक केशवराम यादव पर 13 और श्यामू यादव पर 8 मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे रात में वाहन चोरी कर पहले उन्हें सुरक्षित स्थानों पर छिपाते थे और बाद में नेपाल ले जाकर बेच देते थे।

बयान -पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …