Breaking News

पंचायत सहायक का शव फंदे से लटका मिला, हत्या या आत्महत्या पर रहस्य बरकरार।

पंचायत सहायक का शव फंदे से लटका मिला, हत्या या आत्महत्या पर रहस्य बरकरार।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता

बलरामपुर। जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र के धर्मपुर गांव में बुधवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब पंचायत सहायक पुष्पा वर्मा (28 वर्ष) पत्नी सुभाष वर्मा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला।

घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मृतका के चाचा ओम प्रकाश वर्मा, निवासी शिवपुर महंत (थाना श्रीदत्तगंज) ने बताया कि सुबह करीब छह बजे गांव के ही एक व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी कि पुष्पा ने आत्महत्या कर ली है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि शव फंदे से नहीं, बल्कि कमरे के फर्श पर पड़ा हुआ था, जिससे घटना को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

परिजनों ने मृतका के पति सुभाष वर्मा पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सुभाष आए दिन झगड़ा करता था, जिसके कारण पुष्पा कई बार मायके में महीनों तक रही। बताया गया कि मृतका ग्राम पंचायत धर्मपुर में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत थी और चार माह की गर्भवती भी थी। उसकी छह वर्षीय पुत्री प्रिया है, जो मां के निधन से बेसहारा हो गई है।

घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और ग्रामीणों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि यह मामला आत्महत्या का है या हत्या का।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फाइल फोटो 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!