Breaking News

सुनगढ़ी क्षेत्र में पानी भरे गड्ढे से मिला अधेड़ का शव, इलाके में मचा हड़कंप।

सुनगढ़ी क्षेत्र में पानी भरे गड्ढे से मिला अधेड़ का शव, इलाके में मचा हड़कंप।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। कासगंज जनपद के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब नगला ढाब के पास पानी से भरे एक गड्ढे में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों ने गड्ढे में शव देखे जाने की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को गड्ढे से बाहर निकलवाया और शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू की।

मृतक की पहचान सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो नगला सिंभू, थाना उसहैत, जनपद बदायूं का निवासी बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार सुरेंद्र कुमार अपने गांव से कासगंज में थाना सुनगढ़ी क्षेत्र स्थित अपने बहनोई के घर जा रहा था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध परिस्थितियों का बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!