Breaking News

गंजडुंडवारा पुलिस की तत्परता से गुम हुआ तीन वर्षीय बच्चा परिजनों से मिला।

गंजडुंडवारा पुलिस की तत्परता से गुम हुआ तीन वर्षीय बच्चा परिजनों से मिला।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज, गंजडुंडवारा। गंजडुंडवारा नगर में घर से भटक कर गुम हुए तीन वर्षीय मासूम बच्चे को गंजडुंडवारा कोतवाली पुलिस ने सुरक्षित उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस तत्परता और संवेदनशीलता की नगरवासियों ने जमकर सराहना की है।

जानकारी के अनुसार मोहल्ला इमाम बख्श निवासी मोहम्मद कमर का तीन वर्षीय पुत्र मुनीब रविवार को करीब 11:30 बजे घर के बाहर खेलते-खेलते निकल गया और भटकते हुए सहावर रोड स्थित 6 नंबर चुंगी तक पहुंच गया। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने बच्चे को सुरक्षित गंजडुंडवारा कोतवाली पहुंचाया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भोजराज अवस्थी ने बच्चे की पहचान कराने के उद्देश्य से तुरंत उसका फोटो और संक्षिप्त जानकारी सोशल मीडिया के व्हाट्सएप ग्रुपों पर साझा की। सोशल मीडिया पर प्रसारित जानकारी के माध्यम से परिजनों तक सूचना पहुंच गई और कुछ ही समय में बच्चे के पिता मोहम्मद कमर कोतवाली पहुंच गए।

पुलिस द्वारा आवश्यक पूछताछ एवं पहचान सुनिश्चित करने के बाद मासूम बच्चे को सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार व्यक्त किया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भोजराज अवस्थी के इस मानवीय और सराहनीय कार्य की बच्चे के माता-पिता सहित नगर के लोगों ने खुले दिल से प्रशंसा की है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!