Breaking News

बलरामपुर में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन, डीएम ने स्वयं रक्तदान कर किया शुभारंभ।

बलरामपुर में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन, डीएम ने स्वयं रक्तदान कर किया शुभारंभ।

गुलाम नबी कुरैशी

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर में सामाजिक सरोकार की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। छह बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित सामाजिक संस्था नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (निफा) एवं अग्रवाल सभा बलरामपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में रक्तदानियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने स्वयं रक्तदान कर किया। डीएम द्वारा रक्तदान करने से शिविर को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली। इस अवसर पर उन्होंने आमजन से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील करते हुए इसे मानव सेवा का सर्वोत्तम माध्यम बताया।

शिविर में कुल 36 रजिस्ट्रेशन किए गए, जिनमें से 31 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर के मुख्य आयोजक एवं जनपद के चर्चित ब्लडमैन आलोक अग्रवाल ने अपना 37वां रक्तदान किया।

अन्य प्रमुख रक्तदानियों में वैभव त्रिपाठी (43वां), डॉ. तुलसीश दूबे (23वां), आशीष अग्रवाल (19वां), अनुज अग्रवाल (20वां) रक्तदान शामिल रहा।

महिला रक्तदानियों में गौरी अग्रवाल, सुनीति सिंह, सरोज मिश्रा, वंदना अग्रवाल, तृप्ति अग्रवाल ने सहभागिता कर नारीशक्ति का उदाहरण प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त अक्षय शुक्ला, सुबोध मिश्रा, विनोद चौहान, राहुल अग्रवाल सहित कई अन्य रक्तदानियों ने भी रक्तदान किया। सभी रक्तदानियों को निफा की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

निफा के उत्तर प्रदेश स्टेट कोऑर्डिनेटर आलोक अग्रवाल ने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है और यह इस वर्ष का तीसरा शिविर है। निफा बलरामपुर के जिला कोऑर्डिनेटर संदीप उपाध्याय ने कहा कि रक्तदान को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना जरूरी है, इसके लिए जागरूक लोगों को आगे आना चाहिए।

निफा के जिला अध्यक्ष वैभव त्रिपाठी ने कहा कि रक्तदान से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं होती, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। जिला सचिव अविनाश पांडेय ने बताया कि जरूरत पड़ने पर निफा टीम रक्त उपलब्ध कराने के लिए हमेशा तत्पर रहती है।

शिविर को सफल बनाने में ब्लड बैंक की टीम से डॉ. आकांक्षा शुक्ला, एलटी अशोक पांडेय, अंजली सिंह, सोनम तिवारी, अभिषेक सिंह, अजीत श्रीवास्तव, सुंदर, काउंसलर हिमांशु तिवारी तथा अग्रवाल सभा के सचिव विनोद कुमार बंसल का सराहनीय सहयोग रहा।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मचा कोहराम।

बलरामपुर: खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मचा …

error: Content is protected !!