Breaking News

बलरामपुर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, CCTV फुटेज वायरल।

बलरामपुर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, CCTV फुटेज वायरल।

गुलाम नबी कुरैशी

बलरामपुर। बलरामपुर जनपद के थाना सादुल्लाहनगर क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह उछलकर सड़क पर कई फीट दूर जा गिरा। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान हाफिज महमूद अहमद उर्फ हाफिज पीसीओ वाले के रूप में हुई है। टक्कर के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से मनकापुर की ओर फरार हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि घायल के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

सूचना मिलने पर सादुल्लाहनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार कार चालक और वाहन की पहचान की जा रही है तथा जल्द ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!