Breaking News

अलापुर पुलिस की सख्त कार्रवाई: शांति भंग के आरोप में पांच अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में हुए पेश।

अलापुर पुलिस की सख्त कार्रवाई: शांति भंग के आरोप में पांच अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में हुए पेश।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

अलापुर, बदायूं। क्षेत्र में कानून और शांति व्यवस्था को पूरी तरह से सुदृढ़ बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना अलापुर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई कस्बा सखानू क्षेत्र में सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंका के मद्देनजर की है।

थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मो. कमर पुत्र कमरुद्दीन, शमशाद, अब्दुल दिलशाद पुत्र मुन्ने, अब्दुल इरशाद पुत्र मुन्ने और मुकम्मिल हसन पुत्र मुजम्मिल हसन शामिल हैं, जो सभी कस्बा सखानू क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी पांचों अभियुक्तों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 और 135 के तहत विधिक कार्रवाई की है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी अभियुक्तों को तहसील सदर बदायूं के माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। स्थानीय पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के बीच कड़ा संदेश गया है।

Spread the love

Check Also

बिल्सी: फ्यूचर लीडर्स स्कूल में कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन: विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और आत्मविश्वास से मोहा मन।

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन: विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और …