Breaking News

बिसौली में सपा की ‘संविधान बचाओ, पीडीए जन पंचायत’: भाजपा को सत्ता से उखाड़ने का किया गया आह्वान।

बिसौली में सपा की ‘संविधान बचाओ, पीडीए जन पंचायत’: भाजपा को सत्ता से उखाड़ने का किया गया आह्वान।

आई एम खान 

बिसौली: नगर के पिंडारा रोड स्थित एक मैरिज हॉल में सोमवार को समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र बिसौली की ओर से ‘संविधान बचाओ, पीडीए जन पंचायत’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भारी संख्या में शिरकत की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष आशीष यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर करना बेहद जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में दलितों पर सबसे अधिक अत्याचार हुए हैं और उन पर झूठे मुकदमे लादे गए हैं। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा करना समाजवादी पार्टी का मुख्य लक्ष्य है और यदि आज इस दिशा में कोई कमी रही, तो आने वाली पीढ़ियां हमें कभी माफ नहीं करेंगी।

विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद समाजवादी बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मोहर सिंह सागर ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में देश का संविधान और लोकतंत्र दोनों खतरे में हैं। इसके साथ ही पिछड़ों, दलितों और शोषितों को मिले आरक्षण के अधिकारों पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इस विषय पर बेहद गंभीर है और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बाबा साहेब के ‘जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी भागीदारी’ के नारे को अब संगठनात्मक स्तर पर पूरी तरह से अपना लिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की विदाई तय है और अखिलेश यादव भारी बहुमत के साथ राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे।

पंचायत के अंत में विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी मुख्य अतिथियों, मेहमानों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस आयोजन के दौरान पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी, जिला पंचायत सदस्य चंद्रभान जाटव, डॉ. आस मोहम्मद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख खजाना देवी, जिला उपाध्यक्ष मोर सिंह पाल, पूर्व प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी एडवोकेट राहुल यादव भीष्म, महावीर सिंह, जिला सचिव इमरान खां, फैजगंज बेहटा के नगर अध्यक्ष मशरूर खां, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष सोमेश प्रताप सिंह, सुरेंद्र सागर, अमित मथुरिया, सतीश बाल्मीकि, रोहित महाजन, सचिन सक्सेना, टीटू शंखधार, एडवोकेट विपिन यादव, पंकज यादव, इंद्रेश यादव, संजय यादव, मो. नाजिम खान, भोले सिंह, सूरज सिंह, मोहित कुमार सिंह, टीकम सिंह, राजवीर प्रधान, जबर सिंह जाटव, नरेंद्र सिंह, अनिल यादव, राजाराम भारती, दीपक बाल्मीकि और भूरे यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज में बिजली के खंभे पर लगी भीषण आग, आधे घंटे तक मची अफरा-तफरी।

कासगंज में बिजली के खंभे पर लगी भीषण आग, आधे घंटे तक मची अफरा-तफरी। संवाददाता, …