Breaking News

शाहजहांपुर: सड़क हादसे में युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, तीन घायल।

सड़क हादसे में युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, तीन घायल।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि कार में सवार उसके दो चचेरे भाई और एक बहन घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार कस्बा मदनपुर निवासी सौरभ पाल होली के अवसर पर नोएडा से अपने घर आए हुए थे। रविवार सुबह वह अपने दो चचेरे भाइयों और बहन के साथ कार से जलालाबाद की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मदनपुर थाना क्षेत्र में पहुंचते ही कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई और कुछ दूरी तक घिसटती चली गई।

हादसे के समय आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सौरभ पाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार के कारण कार का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ माना जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर की अचानक मौत से परिवार में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!