Breaking News

शाहजहांपुर: नबियापुर में शव रखकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने समझा-बुझाकर मार्ग कराया सुचारु।

शाहजहांपुर: नबियापुर में शव रखकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने समझा-बुझाकर मार्ग कराया सुचारु।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर के थाना तिलहर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव नबियापुर में शुक्रवार को मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने तिलहर-निगोही मार्ग पर शव रखकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया और कुछ समय के लिए सड़क मार्ग को अवरुद्ध करने का प्रयास किया।

अपर पुलिस अधीक्षक भवरे दीक्षा ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गत 06 अगस्त को वादी सर्वेश (निवासी नबियापुर, थाना तिलहर) की तहरीर पर उनके भाई उमेश की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ थाना तिलहर में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार, इस मामले की आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का मुख्य कारण फांसी लगने (आत्महत्या) से होना सामने आया है। इसके बाद पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक विवेचना और जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक पर कथित तौर पर सोलर प्लांट से चोरी का आरोप लगाया गया था, जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे की धाराओं में आवश्यक संशोधन कर दिया गया है।

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे मृतक के परिवारिक जनों और लगभग 70-80 ग्रामीणों ने तिलहर-निगोही मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और रास्ता जाम करने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों और परिजनों को धैर्य बंधाते हुए और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाकर समझा-बुझाकर जाम को खुलवाया।

पुलिस की देखरेख में मृतक का अंतिम संस्कार विधिवत रूप से संपन्न कराया गया है। वर्तमान में मौके पर पूरी तरह से शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस द्वारा इस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी है।

Spread the love

Check Also

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, दिलाई गई शपथ।

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, …