Breaking News

सहसवान: भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन, राहुल माहेश्वरी अध्यक्ष और नदीमुल हक़ युवा अध्यक्ष मनोनीत। 

सहसवान: भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन, राहुल माहेश्वरी अध्यक्ष और नदीमुल हक़ युवा अध्यक्ष मनोनीत। 

सहसवान (बदायूं): स्थानीय नगर में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। बदायूं से विशेष रूप से पधारे जिला अध्यक्ष वीरेंद्र ढिगड़ा की गरिमामयी उपस्थिति में नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया और उन्हें माल्यार्पण कर पद की शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में नगर के तमाम व्यापारी, जाने-माने समाजसेवी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

गठित नई कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से राहुल माहेश्वरी को अध्यक्ष, फ़िरोज़ अंसारी को संयुक्त महामंत्री, शमसूल हक़, अम्बरीश सर्राफ एवं अताउर रहमान को उपाध्यक्ष तथा राजीव माहेश्वरी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

युवा टीम के गठन में नदीमुल हक़ को युवा अध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा तफ़ज़ील अहमद और शहबाज़ अंसारी (शब्बू) को मंत्री मनोनीत किया गया है। संगठन ने उनकी सक्रिय सामाजिक भागीदारी, युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता और व्यापारियों के हितों के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए यह विश्वास जताया है। नगर के व्यापारियों ने उम्मीद जताई है कि यह युवा टीम संगठन को नई मजबूती देगी और व्यापारियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान कराएगी।

युवा कार्यकारिणी के अन्य पदों पर विनीत कांत को महामंत्री, शिशिर माहेश्वरी, तनुज बजाज एवं मोनिस हुसैन को उपाध्यक्ष, रोहित माहेश्वरी को कोषाध्यक्ष, शहीद हुसैन को संरक्षक तथा आलोक मालपानी को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। वहीं शरद असावा, रज़ी अहमद, तफ़ज़ील अहमद, शहबाज़ अंसारी (शब्बू), सगीर अहमद और रवि को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है।

समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष वीरेंद्र ढिगड़ा ने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल हमेशा से व्यापारियों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहा है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे आपसी तालमेल से संगठन को और अधिक सशक्त बनाएं और व्यापारी समाज की हर समस्या को प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से रखें।

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों को उनके उज्ज्वल और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं। विशेष तौर पर युवा अध्यक्ष नदीमुल हक़ और मंत्रीद्वय तफ़ज़ील अहमद व शहबाज़ अंसारी के मनोनयन पर नगरवासियों और व्यापारियों में विशेष हर्ष देखा गया।

 

 

Spread the love

Check Also

बिनावर: आईजी अजय कुमार साहनी ने किया कांवड़ सहायता केंद्र का निरीक्षण, कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा। 

बिनावर: आईजी अजय कुमार साहनी ने किया कांवड़ सहायता केंद्र का निरीक्षण, कांवड़ियों पर की …