Breaking News

शाहजहांपुर: आरटीओ राजेश सिंह ने किया एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश।

शाहजहांपुर: आरटीओ राजेश सिंह ने किया एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर: मुरादाबाद के संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) राजेश सिंह ने शनिवार को शाहजहांपुर के उप संभागीय परिवहन (एआरटीओ) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई और आम जनता को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कार्यालय भवन में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। इस बीच एक आवेदक द्वारा इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट बनवाने के संबंध में जानकारी मांगने पर आरटीओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रकार के निर्धारित शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जमा कराए जाएं।

आरटीओ राजेश सिंह ने कार्यालय के पटल सहायकों से उनके कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही, कार्यालय में अपने वाहन व लाइसेंस संबंधी काम से आए आम नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर और कैश बुक का बारीकी से मिलान कर रिकॉर्ड चेक किया।

निरीक्षण के अंत में उन्होंने परिवहन विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी हिदायत दी कि जनता से जुड़े कार्यों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता और तेजी के साथ किया जाए, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

 

Spread the love

Check Also

अमापुर: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर धूमधाम से निकला ‘बंशी वाले का डोला’, सपाइयों संग पहुंचे सपा नेता ठाकुर धीरेन्द्र तोमर।

अमापुर: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर धूमधाम से निकला ‘बंशी वाले का डोला’, सपाइयों संग पहुंचे …