Breaking News

सहसवान: प्रमोद इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षक कैलाश चंद्र हुए सम्मानित।

सहसवान: प्रमोद इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षक कैलाश चंद्र हुए सम्मानित।

सहसवान, बदायूं: जनपद के प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान में देश के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस ‘शिक्षक दिवस’ के रूप में पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

समारोह के दौरान विद्यालय के शिक्षक कैलाश चंद्र ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन दर्शन, आदर्शों और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि उनके विचार आज भी हर शिक्षक के लिए मार्गदर्शक हैं और शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य बच्चों का चरित्र निर्माण करना है।

इस पावन अवसर पर काशिफ अली खान ने विद्यालय के समर्पित शिक्षक कैलाश चंद्र को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उनकी लंबी निष्ठा, कर्मठता और शिक्षण कार्य के प्रति अटूट समर्पण की खुलकर सराहना की गई।

 

 

 

Spread the love

Check Also

अमापुर: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर धूमधाम से निकला ‘बंशी वाले का डोला’, सपाइयों संग पहुंचे सपा नेता ठाकुर धीरेन्द्र तोमर।

अमापुर: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर धूमधाम से निकला ‘बंशी वाले का डोला’, सपाइयों संग पहुंचे …