Breaking News

महानवमी पर विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, परिवार ने लिया कन्याओं का आशीर्वाद।

महानवमी पर विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, परिवार ने लिया कन्याओं का आशीर्वाद।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर विनय अग्रवाल (परी नमकीन) के आवास पर कन्या पूजन एवं भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान विनय अग्रवाल ने अपने परिवार के साथ विधि-विधान से कन्याओं का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में कन्याओं के चरण पखारे गए और उन्हें तिलक लगाकर हलवा, पूरी व चने का प्रसाद परोसा गया। परिवार के सदस्यों ने कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान घर का माहौल भक्तिमय बना रहा।

विनय अग्रवाल ने कहा कि कन्या पूजन मां दुर्गा की आराधना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कन्या पूजन से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।

Spread the love

Check Also

इंडोनेशिया में भारत का मान बढ़ाकर लौटे शिक्षक, बिसौली में खुशी की लहर।

35 देशों के 400 प्रतिनिधियों ने लिया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा, शिक्षा के नवाचार और …