Breaking News

शाहजहांपुर: ऑनलाइन ठगी गिरोह को बैंक खाते मुहैया कराने वाला जन सेवा केंद्र संचालक गिरफ्तार। 

ऑनलाइन ठगी गिरोह को बैंक खाते मुहैया कराने वाला जन सेवा केंद्र संचालक गिरफ्तार। 

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। जिले की चौक कोतवाली पुलिस, एसओजी टीम और सर्विलांस सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी करीब डेढ़ वर्ष से इस अवैध गतिविधि में शामिल थे और इसके जरिए मोटी कमाई कर रहे थे।

पुलिस टीम ने श्रीश गुप्ता (44 वर्ष) पुत्र उमेश चंद्र निवासी आवास विकास कॉलोनी, बरेली मोड़ थाना कोतवाली तथा राहिल (42 वर्ष) पुत्र ताहव्वर खान निवासी तारीन गाड़ीपुरा, पुत्तूलाल चौराहा थाना रामचंद्र मिशन को बरेली मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास लकड़ी के खोखे में संचालित गुप्ता सीएसई (जन सेवा केंद्र) से गिरफ्तार किया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 19 कीपैड मोबाइल, 8 एंड्रॉयड मोबाइल, 3 रजिस्टर, 25,430 रुपये नकद, 19 जियो पेमेंट बैंक के लिफाफे व एटीएम कार्ड, 10 जियो डेबिट कार्ड, 2 माइक्रो एटीएम मशीन, 2 बायोमैट्रिक मशीन और 6 एनएसडीएल पेमेंट बैंक के डेबिट कार्ड बरामद किए हैं।

प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में मुख्य आरोपी श्रीश गुप्ता ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले बिहार निवासी रोहित रंजन से मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क हुआ था। रोहित ने उससे विभिन्न लोगों के नाम से बैंक खाते खुलवाने को कहा और प्रत्येक खाते के बदले 4500 रुपये देने की बात तय हुई।

इस काम में श्रीश गुप्ता ने अपने साथी राहिल को शामिल किया, जो लोगों को लालच देकर उनके आधार और पैन कार्ड हासिल करता था। इसके बाद श्रीश गुप्ता उन दस्तावेजों के आधार पर जियो पेमेंट बैंक और एनएसडीएल पेमेंट बैंक में ऑनलाइन खाते खोलता था और खाते का एटीएम कार्ड अपने पते पर मंगवाकर ट्रेन के माध्यम से बिहार भेज देता था।

पुलिस के अनुसार इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से प्राप्त रकम को ट्रांसफर कर निकालने के लिए किया जाता था। मामले में रोहित रंजन, सोनू (पटना), सोनू (हावड़ा), विकास, उपेश कुमार और मुकेश कुमार समेत अन्य आरोपियों को भी नामजद किया गया है।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर रही है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!