Breaking News

शाहजहांपुर: बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर नगर क्षेत्र में पुलिस का मंथन, शांति व्यवस्था पर जोर।

बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर नगर क्षेत्र में पुलिस का मंथन, शांति व्यवस्था पर जोर।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। आगामी बड़े लाट साहब जुलूस के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर पंकज पंत ने सदर बाजार थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह, कोतवाली थाना प्रभारी अश्वनी कुमार सिंह तथा समस्त चौकी इंचार्जों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की।

बैठक के दौरान जुलूस के निर्धारित मार्ग, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सहित सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को किसी भी संभावित अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने और पूर्व तैयारी रखने के निर्देश दिए गए।

क्षेत्राधिकारी नगर ने सभी थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर गश्त करने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपसी तालमेल के साथ ड्यूटी निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन से संवाद स्थापित कर शांति, सौहार्द और सहयोग बनाए रखने की अपील करने को कहा गया। जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या या सूचना को तत्काल उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!