Breaking News

सहसवान ब्लॉक कार्यालय में कार्य के दौरान एडीओ पंचायत का आकस्मिक निधन, शोक में डूबा प्रशासनिक अमला।

सहसवान ब्लॉक कार्यालय में कार्य के दौरान एडीओ पंचायत का आकस्मिक निधन, शोक में डूबा प्रशासनिक अमला।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान, बदायूं। सहसवान विकासखंड कार्यालय में बुधवार को एक दुखद घटना सामने आई। कार्यालय में कार्य करते समय एडीओ पंचायत के पद पर कार्यरत नरेश कुमार सिंह यादव (59) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सहकर्मियों द्वारा तत्काल उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सक उन्हें बचा नहीं सके।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नरेश कुमार सिंह यादव नियमित कार्यालय कार्य में व्यस्त थे, इसी दौरान उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। कर्मचारियों ने बिना देरी किए उन्हें सहसवान स्थित एक निजी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक जांच के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। इसके बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज, नौसेरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नरेश कुमार सिंह यादव को जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा सहसवान विकासखंड में अस्थाई रूप से एडीओ पंचायत की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, क्योंकि पूर्व में तैनात एडीओ पंचायत अवकाश पर थे। उन्होंने महज तीन दिन पूर्व ही इस पद का कार्यभार ग्रहण किया था। उल्लेखनीय है कि उनकी सेवा निवृत्ति में अभी लगभग छह माह का समय शेष था।

मृतक अधिकारी मूल रूप से बदायूं जिले की दातागंज तहसील अंतर्गत म्याऊं विकासखंड के ग्राम पंचदेवरा के निवासी थे। उनके असामयिक निधन की सूचना मिलते ही विकासखंड कार्यालय में शोक की स्थिति बन गई। सहकर्मियों और अधिकारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया।

पोस्टमार्टम के उपरांत कर्मचारियों द्वारा उनके पार्थिव शरीर को राजकीय जिला चिकित्सालय से उनके पैतृक आवास ले जाया गया।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!