Breaking News

बबुरी थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव।

बबुरी थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव।

शैलेश सिंह, संवाददाता

चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के बौरी गांव में मंगलवार दोपहर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बौरी गांव निवासी अनिल अपने परिवार के साथ गांव से कुछ दूरी पर सुरौली गांव के सिवान में बने मकान में रह रहे थे। मंगलवार की दोपहर उनकी पत्नी नीलम की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे, इसी दौरान पुलिस को महिला की संदिग्ध मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना पर पहुंचे बबुरी थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व सीढ़ी चढ़ते समय फिसलकर गिरने से नीलम गंभीर रूप से घायल हो गई थी। मंगलवार को उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि विवाहिता की मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!