Breaking News

शाहजहांपुर विकास की दिशा में तेजी से बढ़ रहा: राज्य सूचना आयुक्त। 

शाहजहांपुर विकास की दिशा में तेजी से बढ़ रहा: राज्य सूचना आयुक्त। 

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। राज्य सूचना आयुक्त डॉ. दिलीप अग्निहोत्री ने कहा कि शाहजहांपुर जनपद विकास की राह पर निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने जन सूचना अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर सूचना संबंधी आवेदनों का जवाब उपलब्ध कराएं।

उन्होंने कहा कि इस जनपद ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मान देने की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया है। वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा उनके नाम पर जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात दी गई है, जिसका इन्फ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं उच्च स्तर की हैं।

राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि ‘एक जिला एक उत्पाद’ और ‘एक जिला एक मेडिकल कॉलेज’ जैसी योजनाएं यहां सफलतापूर्वक लागू हो रही हैं। जिले में सीमेंट कंपनी सहित कई औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं, जिससे क्षेत्र के विकास को गति मिल रही है।

उन्होंने बताया कि जरी-जरदोजी का पारंपरिक हस्तशिल्प, जो एक समय खत्म होने की कगार पर था, अब दोबारा पहचान बना रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना प्राप्त कर रहा है। इसके अलावा गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण से जिले को व्यापार और आवागमन के क्षेत्र में बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। साथ ही औद्योगिक गलियारे का निर्माण भी प्रगति पर है, जिससे आने वाले समय में रोजगार और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!