Breaking News

बिसौली: रमजान के तीसरे जुमे पर मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़, अमन-चैन की मांगी दुआ। 

रमजान के तीसरे जुमे पर मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़, अमन-चैन की मांगी दुआ। 

आई एम खान 

बिसौली (बदायूं)। रमजान के तीसरे जुमे के मौके पर नगर व क्षेत्र की मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। रोजेदारों ने पूरी अकीदत और श्रद्धा के साथ जुमे की नमाज अदा कर अल्लाह से मुल्क में अमन-चैन, कौम की तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी।

शुक्रवार को नगर की विभिन्न मस्जिदों में जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। नफीस मस्जिद में इमाम हाफिज मजहर खान ने नमाज अदा कराई। इस दौरान उन्होंने अपने बयान में रमजान महीने की अहमियत और रोजे की फजीलत पर रोशनी डाली।

उन्होंने कहा कि रोजा केवल भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं है, बल्कि यह इंसान की रूह को पाक करने और उसे नेकी के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि रमजान का दूसरा अशरा गुनाहों से सच्चे दिल से तौबा करने का खास मौका होता है।

इमाम हाफिज मजहर खान ने नमाजियों को पांचों वक्त की नमाज की पाबंदी करने, कुरान शरीफ की तिलावत करने और जरूरतमंदों की मदद करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना सब्र, त्याग, आत्मसंयम, इंसानियत और भाईचारे का पैगाम देता है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!