Breaking News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिन पर ‘सेवा पखवाड़ा’ का आयोजन।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिन पर ‘सेवा पखवाड़ा’ का आयोजन।

सनोज कुमार – संवाददाता 

उन्नाव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत उन्नाव में विशेष स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर के निराला प्रेक्षागृह परिसर स्थित महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की प्रतिमा स्थल पर हुआ, जिसकी अध्यक्षता भाजपा नेता एवं जिला पंचायत प्रतिनिधि शशांक शेखर सिंह ने की।

इस अवसर पर स्वयं शशांक शेखर सिंह ने झाड़ू उठाकर सफाई अभियान में हिस्सा लिया। इसके बाद नगर के सफाईकर्मियों को अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।

उन्होंने कहा –

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वच्छ भारत का जो संकल्प देश के सामने रखा है, वह अब एक जनआंदोलन का रूप ले चुका है। सफाईकर्मी इस मिशन के सबसे अहम सहयोगी हैं। उनके परिश्रम और समर्पण के कारण ही आज भारत स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। उन्हें सम्मानित करना हमारा नैतिक कर्तव्य है।”

भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुश सिंह ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल सेवा का अभियान नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक मजबूत माध्यम है।

उन्होंने कहा –

“सफाईकर्मी हमारे नगर की रीढ़ की हड्डी हैं। उनके योगदान के बिना स्वच्छता अभियान अधूरा है। भारतीय जनता पार्टी उनके अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।”

भाजपा नेता शिवेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि महाकवि निराला जी की प्रतिमा की सफाई से हमें यह संदेश मिलता है कि स्वच्छता केवल स्वास्थ्य से जुड़ा मुद्दा नहीं, बल्कि हमारे साहित्य और संस्कृति के प्रति सम्मान का प्रतीक भी है।

उन्होंने कहा –

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता को राष्ट्र निर्माण से जोड़कर एक नई दिशा दी है। इसे हमें जीवन का हिस्सा बनाना होगा।”

इस कार्यक्रम में भाजपा नेता भोले सिंह, नगर के सफाईकर्मी, पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर स्वच्छता का संकल्प लिया और सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने का आह्वान किया।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …