Breaking News

बरेली में सनसनी: अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर के बाहर चली गोलियां, गैंग ने ली जिम्मेदारी। 

बरेली में सनसनी: अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर के बाहर चली गोलियां, गैंग ने ली जिम्मेदारी। 

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली। गुरुवार देर रात बरेली शहर के सिविल लाइंस इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के पैतृक घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक गोलियों की आवाज से पूरा मोहल्ला दहशत में आ गया और स्थानीय लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आए।

जानकारी के अनुसार विला नंबर-40, सिविल लाइंस में दिशा पाटनी का पैतृक आवास है, जहां उनके पिता एवं रिटायर्ड सीओ जगदीश सिंह पाटनी, उनकी पत्नी और बेटी मेजर खुशबू पाटनी रहते हैं। वारदात के समय पूरा परिवार घर के अंदर मौजूद था। फायरिंग की गूंज सुनते ही परिवार के सदस्य सहम गए और घर के भीतर ही सुरक्षित हो गए।

घटना के कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर एक धमकी भरा संदेश वायरल हुआ, जिसमें गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गिरोह का नाम सामने आया। संदेश में लिखा गया कि यह हमला एक “चेतावनी” है और अगली बार किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। इस पोस्ट में कई अन्य कुख्यात गिरोहों के नामों का भी उल्लेख किया गया है, जिससे मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है।

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद किए। एसएसपी बरेली ने बताया कि मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और संदिग्ध गिरोहों के नेटवर्क पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

दिशा पाटनी देश की जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री हैं और उनके घर के बाहर हुई इस वारदात ने न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में भी खलबली मचा दी है। फिलहाल प्रशासन ने पाटनी परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है और घटना की गहराई से जांच की जा रही है।

बाइट – अनुराग आर्य एसएसपी बरेली।

बाइट – जगदीश सिंह पाटनी,रिटायर्ड सीओ।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …