Breaking News

थाना सदर बाजार में लाट साहब जुलूस को लेकर सुरक्षा बैठक, पुलिस और प्रशासन ने की व्यापक समीक्षा।

थाना सदर बाजार में लाट साहब जुलूस को लेकर सुरक्षा बैठक, पुलिस और प्रशासन ने की व्यापक समीक्षा।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत थाना सदर बाजार क्षेत्र में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर देवेन्द्र कुमार, एडीएम (ई) रजनीश मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी पंकज पंत और बृजेश कुमार सिंह के साथ थाना सदर बाजार एवं थाना कोतवाली का पुलिस बल उपस्थित रहा।

गोष्ठी के दौरान जुलूस के निर्धारित मार्ग, संवेदनशील स्थान, भीड़-प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी और ड्रोन कैमरों से निगरानी की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने आयोजकों, गणमान्य नागरिकों और पीस कमेटी के सदस्यों से संवाद स्थापित कर आपसी समन्वय बनाए रखने और शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने की अपील की।

बैठक के बाद अधिकारियों ने जुलूस मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित प्रभारी निरीक्षक व चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा, महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग से समन्वय रखा जाएगा, तथा आपातकालीन स्थितियों के लिए वैकल्पिक मार्ग सुनिश्चित किए जाएंगे।

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि जुलूस को सकुशल और शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जनता से अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …