Breaking News

चंदौली में चार दिन में दूसरी बड़ी सेंधमारी: अमन ज्वेलर्स से 50 लाख की चोरी, व्यापारियों में दहशत।

चंदौली में चार दिन में दूसरी बड़ी सेंधमारी: अमन ज्वेलर्स से 50 लाख की चोरी, व्यापारियों में दहशत।

संवाददाता – राजन सिंह

चन्दौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए अमन ज्वेलर्स में लाखों की सेंधमारी कर दी। दुकान के पीछे की दीवार में सुराख बनाकर चोर अंदर दाखिल हुए और अलमारियों के ताले तोड़कर लगभग 50 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

यह घटना पिछले चार दिनों में दूसरी बड़ी चोरी है। इससे पहले 3 दिसंबर को इसी इलाके की एक अन्य दुकान में करीब 3 लाख रुपये की चोरी हुई थी, जिसका अब तक कोई सुराग नहीं मिला। लगातार हो रही वारदातों ने व्यापारी वर्ग में भय और आक्रोश दोनों बढ़ा दिए हैं। क्षेत्र में पुलिस की रात्रि गश्त पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

दुकान मालिक अमन गुप्ता के अनुसार, चोरों ने पिछली घटना की तर्ज पर दुकान की पीछे की दीवार में सेंध लगाई। चोरी गए सामान में लगभग 400 ग्राम सोना, पांच चांदी की पायलें, पुराने चांदी के बर्तन और नकदी शामिल है। सुबह दुकान खोलने पर पूरी घटना का खुलासा हुआ।

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में भी छापेमारी की जा रही है।

चोरी की लगातार दो घटनाओं से नाराज व्यापारियों ने कहा है कि यदि पुलिस ने कड़ी कार्रवाई नहीं की तो वे अनिश्चितकालीन बंद करने पर मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने और चोर गिरोह को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक चंदौली ने बताया कि दोनों मामलों की जांच एक ही टीम को सौंपी गई है और पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जल्द ही आरोपी चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!