Breaking News

नैनीताल जा रहे बाइक सवार युवकों की सड़क हादसे में मौत, मुड़िया कट पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर।

नैनीताल जा रहे बाइक सवार युवकों की सड़क हादसे में मौत, मुड़िया कट पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली/बहेड़ी। नए साल की खुशियां मनाने निकले दो युवकों का सफर बीच रास्ते ही थम गया। बुधवार को मुंडिया टोल प्लाजा से पहले मुड़िया कट के पास हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक उत्तराखंड की ओर नए साल का जश्न मनाने जा रहे थे। जैसे ही वे नैनीताल मार्ग पर मुड़िया कट के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर चोटों के कारण घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों की सूचना पर बहेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतकों की पहचान मोहम्मद मेहताब (23 वर्ष) पुत्र लाईक अहमद और मोहम्मद सैफ (20 वर्ष) पुत्र सलीम, निवासी मोहल्ला गोदाम, कस्बा व थाना बहेड़ी, जनपद बरेली के रूप में हुई है।

जैसे ही घटना की जानकारी मोहल्ला गोदाम पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं, हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन छोड़कर फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

फाइल फोटो 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!