Breaking News

सहसवान: गणतंत्र दिवस पर सहसवान में स्वच्छता को नई रफ्तार, ई-रिक्शा ट्रालियों को किया गया रवाना।

गणतंत्र दिवस पर सहसवान में स्वच्छता को नई रफ्तार, ई-रिक्शा ट्रालियों को किया गया रवाना।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान (बदायूं)। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सहसवान नगर पालिका परिषद द्वारा नगर को स्वच्छ एवं कूड़ा मुक्त बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई। नगरीय स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां एवं अधिशासी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने ई-रिक्शा ट्रालियों के बेड़े को हरी झंडी दिखाकर नगरवासियों की सेवा में समर्पित किया।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा ट्रालियों के संचालन से नगर के संकरे रास्तों और गलियों से भी नियमित रूप से कचरा उठाया जा सकेगा, जिससे सफाई व्यवस्था में व्यापक सुधार आएगा।

अधिशासी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि लोग कचरा सड़कों पर न फेंकें और घरों व प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कूड़े को गीले और सूखे रूप में अलग-अलग रखें, ताकि उसका सही ढंग से निस्तारण किया जा सके। उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा ट्रालियों के माध्यम से कचरा संग्रहण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

नगरवासियों ने नगर पालिका की इस पहल का स्वागत किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ई-रिक्शा ट्रालियों के उपयोग से जहां ईंधन की बचत होगी, वहीं पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचेगा और स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पालिका सभासदों, कर्मचारियों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। सभी ने सहसवान को जिले का सबसे स्वच्छ नगर बनाने का संकल्प लिया।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!