Breaking News

सहसवान: नायब तहसीलदार पर गाली-गलौज का आरोप, न्याय न मिलने पर वृद्ध किसान ने दी आत्मदाह की चेतावनी।

नायब तहसीलदार पर गाली-गलौज का आरोप, न्याय न मिलने पर वृद्ध किसान ने दी आत्मदाह की चेतावनी।

राष्ट्रीय न्यूज टुडे 

सहसवान, बदायूं। तहसील सहसवान में एक वृद्ध किसान के साथ कथित अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने आरोप लगाया है कि नायब तहसीलदार ने उसके साथ गाली-गलौज की और अपमानित किया। न्याय न मिलने पर किसान ने आत्मदाह की चेतावनी दी है, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम जरीफपुर गढ़िया निवासी 72 वर्षीय सियाराम पुत्र टीकाराम जाटव ने मुख्यमंत्री एवं राजस्व बोर्ड को भेजे अपने शिकायती पत्र में बताया कि उसकी गाटा संख्या 450 की करीब साढ़े पांच बीघा भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। किसान का आरोप है कि वह मजदूरी के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता है, जिसका फायदा उठाकर गांव के ही कुछ लोगों ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया।

पीड़ित के अनुसार, उसने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश की और अवैध कब्जा पाया। हालांकि बाद में नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार ने पूर्व पैमाइश को गलत बताते हुए शिकायत को निराधार बताया।

किसान का आरोप है कि दोबारा शिकायत करने पर उसे तहसील बुलाया गया, जहां नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार ने उसके साथ गाली-गलौज की और अभद्र व्यवहार किया। साथ ही उसे मुकदमा लिखकर जेल भेजने तथा जूते से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने अनुसूचित जाति सूचक शब्दों के प्रयोग का भी आरोप लगाया है।

वृद्ध किसान ने बताया कि वह पहले भी राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग और मुख्यमंत्री को शपथ पत्र के साथ शिकायत भेज चुका है। अब उसने चेतावनी दी है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह तहसील परिसर में आत्मदाह करेगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

मामले को लेकर तहसील प्रशासन में हलचल मच गई है। वहीं पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बाइट- पीड़ित 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!