Breaking News

सहसवान: समीक्षा अधिकारी पद पर चयनित गुड्डू का भव्य स्वागत, सहसवान का बढ़ाया मान।

समीक्षा अधिकारी पद पर चयनित गुड्डू का भव्य स्वागत, सहसवान का बढ़ाया मान।

संवाददाता: शिवेंद्र यादव

सहसवान (बदायूं)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा समीक्षा अधिकारी (सचिवालय, लखनऊ) पद पर चयनित होने पर नगर के मोहल्ला अकबराबाद निवासी 30 वर्षीय गुड्डू का जोरदार स्वागत किया गया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने इसे सहसवान के लिए गर्व का क्षण बताया।

गुड्डू, स्वर्गीय महावीर सिंह के पुत्र और स्वर्गीय रामलाल वाल्मीकि के पौत्र हैं। बचपन में ही माता-पिता के निधन के बाद उनका पालन-पोषण उनके चाचा सत्यवीर वाल्मीकि और राजवीर (पप्पू) ने किया। परिवार की कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया।

बताया जाता है कि गुड्डू के दादा स्वर्गीय रामलाल का सपना था कि वह एक दिन अधिकारी बनें, जिसे उन्होंने साकार कर दिखाया। गुड्डू ने अपनी अंतिम शैक्षिक योग्यता बी.टेक Indian Institute of Technology (BHU) Varanasi से पूरी की।

सफलता के बाद जब वह अपने सहसवान स्थित आवास पहुंचे तो परिजनों और क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूरे मोहल्ले में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल मंत्री रीतू रानी, एमसन डेविड, लालाराम, वीरेश, महेश, कमलेश, शैलेश यादव, मुन्नालाल, चमन प्रजापति, संजय सक्सेना, श्याम प्रजापति, मोहम्मद अजीम, जावेद फारुकी, रंजन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और सभी ने गुड्डू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!