Breaking News

सहसवान: बारात में करंट हादसे से मातम, भाजपा नेता विक्रांत यादव ने पीड़ित परिवार को दी 50,000 रुपये की आर्थिक मदद।

सहसवान: बारात में करंट हादसे से मातम, भाजपा नेता विक्रांत यादव ने पीड़ित परिवार को दी 50,000 रुपये की आर्थिक मदद।

सहसवान (बदायूँ): सहसवान कोतवाली क्षेत्र के सादपुर गांव में रविवार रात बारात के दौरान हुए दर्दनाक करंट हादसे के बाद पीड़ित परिवार के जख्मों पर मरहम लगाने का प्रयास किया गया है। वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव ने आज पीड़ित परिवार से मुलाकात की और दुख की इस घड़ी में उन्हें 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

क्या है मामला?

रविवार रात लगभग 12:00 बजे गांव में बारात निकाली जा रही थी। इस दौरान बारात में शामिल रंगशाला की ट्रॉली रास्ते में नीचे लटक रहे हाईटेंशन बिजली के तारों की चपेट में आ गई। तार छूते ही ट्रॉली में तेज करंट दौड़ गया। इस हादसे में अपिल यादव (पुत्र धर्मपाल यादव) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि श्री ओम सहित 4-5 अन्य लोग करंट की चपेट में आकर झुलस गए। गनीमत रही कि तत्काल शोर मचाकर बिजली सप्लाई बंद कराई गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना ने खुशियों भरे माहौल को मातम में बदल दिया था।

विक्रांत यादव ने बढ़ाया मदद का हाथ

वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव ने आज पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर उन्हें सांत्वना दी और 50,000 रुपये की आर्थिक मदद सौंपी। विक्रांत यादव को उनके सामाजिक सरोकारों के लिए जाना जाता है; चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो या फिर कोई प्राकृतिक आपदा, वे हमेशा जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं।

प्रशासन की चेतावनी दरकिनार?

हादसे का मुख्य कारण बिजली के ढीले तारों का नीचे लटकना और बारात में उपयोग की जा रही ट्रॉलियों की अधिक ऊंचाई बताया जा रहा है। गौरतलब है कि प्रशासन द्वारा बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद डीजे और रंगशाला की ऊंची ट्रॉलियों के बिजली तारों से टकराने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। इस हादसे के बाद अब क्षेत्र में सुरक्षा मानकों को लेकर फिर से सवाल उठने लगे हैं।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!