Breaking News

सहसवान। जलभराव और जर्जर सड़क को लेकर विधायक बृजेश यादव ने एसडीएम को सौंपा पत्र, त्वरित समाधान की मांग।

सहसवान। जलभराव और जर्जर सड़क को लेकर विधायक बृजेश यादव ने एसडीएम को सौंपा पत्र, त्वरित समाधान की मांग।

सहसवान, बदायूँ। सहसवान विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सपा विधायक बृजेश यादव लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को उन्होंने मोहल्ला सैफुल्लागंज में व्याप्त जलभराव एवं क्षतिग्रस्त सड़क की समस्या को लेकर उपजिलाधिकारी रिपुदमन सिंह से मुलाकात की और उन्हें इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा।

विधायक बृजेश यादव ने एसडीएम को अवगत कराया कि डार्लिंग रोड स्थित प्रमोद इंटर कॉलेज के निकट लंबे समय से अत्यधिक जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इस जलजमाव के कारण सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे स्थानीय निवासियों के साथ-साथ महिलाओं और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस रास्ते से होकर गुजरना अब जोखिम भरा हो गया है।

जनहित के मुद्दों पर मुखर रहने वाले विधायक बृजेश यादव ने कहा कि बुनियादी सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने उपजिलाधिकारी से मांग की कि वे स्वयं मामले का स्थलीय निरीक्षण करें और नगर पालिका परिषद को तत्काल प्रभाव से सड़क के निर्माण व जल निकासी की उचित व्यवस्था करने के निर्देश जारी करें। विधायक ने समस्या के शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई है ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

क्षेत्रीय लोगों ने विधायक की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वे लगातार जनता की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाते रहे हैं। ज्ञापन सौंपने के दौरान क्षेत्र के अनेक लोग मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!