Breaking News

बिसौली: नवागत क्षेत्राधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव ने संभाला कार्यभार, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना प्राथमिकता।

बिसौली: नवागत क्षेत्राधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव ने संभाला कार्यभार, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना प्राथमिकता।

आई एम खान 

बिसौली (बदायूं)। शनिवार को बिसौली में नवागत पुलिस क्षेत्राधिकारी के रूप में पीपीएस अधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। 2018 बैच के पीपीएस अधिकारी अंशुमान मूल रूप से कानपुर जनपद के निवासी हैं। बिसौली आने से पूर्व वे देवरिया जनपद में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जहाँ उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है।

कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत क्षेत्राधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने अपराध और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने का संकल्प लेते हुए कहा कि जन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा और उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

नवागत सीओ ने अधीनस्थों को निर्देशित करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल होना चाहिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन के साथ शालीनता और संवेदनशीलता से पेश आएं और शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। क्षेत्राधिकारी की इस नई नियुक्ति से स्थानीय पुलिस प्रशासन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है। वहीं, क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों और स्थानीय लोगों ने नए सीओ का स्वागत करते हुए उनसे क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने की अपेक्षा जताई है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!