Breaking News

फर्रुखाबाद: युवक ने शादी का दबाव बना युवती पर फेंका तेजाब, बचाव में आई मां का हाथ तोड़ा।

फर्रुखाबाद: युवक ने शादी का दबाव बना युवती पर फेंका तेजाब, बचाव में आई मां का हाथ तोड़ा।

संवाददाता,‌ दीपक शुक्ला 

जहानगंज, (फर्रुखाबाद)। थाना जहानगंज क्षेत्र के एक ग्राम में एक युवती के साथ दरिंदगी और हमले का शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने बातचीत करने से इनकार करने पर युवती के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया और असफल होने पर उस पर तेजाब (एसिड) से हमला कर दिया। इस दौरान जब युवती की मां अपनी बेटी को बचाने के लिए आगे आईं, तो आरोपी ने उनके हाथ पर डंडे से जोरदार प्रहार कर दिया, जिससे उनका हाथ टूट गया।

पीड़ित युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक लंबे समय से उस पर शादी का दबाव बना रहा था। जब उसने बात करने से मना किया, तो युवक ने प्रतिशोध में सोशल मीडिया पर उसकी फोटो वायरल कर दी थी। इस मामले में युवती ने पहले भी आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद से आरोपी और अधिक आक्रोशित हो गया।

पीड़िता का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपी युवक उसके घर में घुस गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। जब उसने विरोध किया तो युवक ने अपनी जेब से तेजाब की शीशी निकालकर युवती पर फेंक दी। युवती के पीछे हटने के कारण तेजाब सीधे उसके पैर पर गिरा, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। इसी बीच जब मां ने बेटी को बचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उन्हें डंडे से पीटकर घायल कर दिया, जिससे उनका हाथ टूट गया।

पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद वे न्याय की गुहार लेकर स्थानीय थाने पहुंचीं, लेकिन पुलिस ने उनकी फरियाद को गंभीरता से नहीं लिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश है। पीड़िता ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से इंसाफ की मांग की है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …