Breaking News

सहसवान: मेधावी शिफा रहमान ने पन्नालाल इंटर कॉलेज में किया टॉप, माता-पिता का बढ़ाया मान।

मेधावी शिफा रहमान ने पन्नालाल इंटर कॉलेज में किया टॉप, माता-पिता का बढ़ाया मान।

सहसवान, बदायूं। नगर के पन्नालाल इंटर कॉलेज की मेधावी छात्रा शिफा रहमान ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। मोहल्ला काजी निवासी सैय्यद मोहम्मद स्वाले की सुपुत्री शिफा रहमान ने कक्षा 12वीं में विज्ञान वर्ग से परीक्षा देते हुए हर बार की तरह इस वर्ष भी कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शिफा की इस उपलब्धि से परिवार और विद्यालय प्रबंधन में हर्ष का माहौल है।

छात्रा ने भौतिक विज्ञान जैसे कठिन विषय में 100 में से 98 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इसके अलावा उन्होंने रसायन विज्ञान में 92 और गणित में 90 अंक पाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद से ही उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। लोगों ने मिठाई बांटकर शिफा के माता-पिता को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। शिफा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के आशीर्वाद को दिया है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!