Breaking News

सहसवान कोतवाली पुलिस का शिकंजा: 6 वारंटी गिरफ्तार। 

सहसवान कोतवाली पुलिस का शिकंजा: 6 वारंटी गिरफ्तार। 

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

सहसवान, बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में, थाना सहसवान प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार व पुलिस टीम ने 13 सितंबर 2026 को विशेष अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान 6 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पकड़े गए आरोपियों में ग्राम खैरपुर खैराती निवासी छम्मन खाँ पुत्र नूरमौहम्मद (मु0स0 834/19 धारा 60 एक्स एक्ट), ग्राम अल्हेदादपुर धोबई निवासी रामदास पुत्र रामसिंह (मु0स0 368/24 धारा 60 एक्स एक्ट), ग्राम भवानीपुर खैरू निवासी सहारुन पुत्र हसीब (मु0स0 474/25 धारा 128/125(3) द0प्र0सं0 व 147 बीएनएसएस), मो0 शहबाजपुर निवासी भूरा उर्फ वशी अहमद पुत्र अमीर अहमद (मु0स0 988/13 धारा 380/452 आईपीसी), ग्राम मोहिउद्दीनपुर निवासी वसीम अकरम कुररैशी उर्फ वाकिल पुत्र अब्दुल रौफ उर्फ रफ्फान कुररैशी (वाद स0 6600/2018 धारा 66 आईटी एक्ट), और ग्राम कमनपुर बेला निवासी रामभूप पुत्र धनपाल (वाद स0 1876/2024 धारा 147/149/452/323 /325/504/506/427 भादवि व एससी/एसटी एक्ट) शामिल हैं।

इस ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक रोहित सिंह, उपनिरीक्षक जावेद अली, उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक रामायण सिंह, कांस्टेबल अमित शर्मा, कांस्टेबल इसेन्द्र कुमार, कांस्टेबल अनुज तोगड और कांस्टेबल अजीत कुमार शामिल रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

सहसवान: नगर पालिका अध्यक्ष बाबर मियां ने युवाओं को दिया आर्मी भर्ती अकादमी का तोहफा, मैदान के अभाव में दूर जाने वाले बच्चों को मिला घर के पास सहारा।

सहसवान: नगर पालिका अध्यक्ष बाबर मियां ने युवाओं को दिया आर्मी भर्ती अकादमी का तोहफा, …