Breaking News

सहसवान को मिले नए वन क्षेत्राधिकारी, सुशील कुमार सिंह ने संभाला कार्यभार, अवैध कटान पर सख्ती के संकेत।

सहसवान को मिले नए वन क्षेत्राधिकारी, सुशील कुमार सिंह ने संभाला कार्यभार, अवैध कटान पर सख्ती के संकेत।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे

सहसवान, बदायूं। जनपद गोरखपुर से स्थानांतरित होकर बदायूं पहुंचे उप वन क्षेत्र अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने सहसवान वन क्षेत्राधिकारी पद का कार्यभार संभाला। प्रभागीय निदेशक बदायूं के निर्देश पर उन्हें सहसवान सामाजिक वानिकी क्षेत्र में नियुक्त किया गया, जिसके उपरांत उन्होंने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया।

सहसवान उप वन क्षेत्राधिकारी पद पर तैनात अशोक कुमार त्यागी को शासन द्वारा उप प्रभागीय निदेशक (एसडीओ) पद पर प्रोन्नति दिए जाने के बाद यह पद रिक्त चल रहा था। अब सुशील कुमार सिंह की नियुक्ति से क्षेत्रीय वन प्रशासन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त उप वन क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार सिंह ने कहा कि सहसवान सामाजिक वानिकी क्षेत्र में शासन की नीतियों के अनुरूप कार्य करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी भी प्रकार के दबाव में कार्य नहीं करेंगे और नियमों के अनुसार ही वन संरक्षण से जुड़े सभी कार्य संपादित किए जाएंगे।

श्री सिंह ने शासन द्वारा प्रतिबंधित वृक्षों के अवैध कटान पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि बिना विभागीय अनुमति किसी भी पेड़ की कटाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति बिना परमिट के प्रतिबंधित वृक्षों की कटाई करता पाया गया तो उसके विरुद्ध शासन द्वारा निर्धारित कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने क्षेत्र की जनता से भी अपील की कि यदि कहीं अवैध कटान की जानकारी मिले तो विभाग को तत्काल सूचित करें। साथ ही क्षेत्र को हरा-भरा बनाए रखने के लिए खाली पड़ी भूमि पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण किए जाने का आह्वान किया।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद सुशील कुमार सिंह ने सामाजिक वानिकी क्षेत्र कार्यालय में अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बैठक कर अपनी कार्यशैली से अवगत कराया। उन्होंने अधीनस्थों को शासन की नीतियों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए और कहा कि उनसे ईमानदारी व जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा है।

नव नियुक्ति के बाद वन विभाग से जुड़े लोगों में सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है और क्षेत्र में वन संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने को लेकर नई पहल की उम्मीद की जा रही है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!