Breaking News

शाहजहांपुर: सड़क हादसे के बाद मारपीट का मामला, तीन आरोपी हिरासत में।

सड़क हादसे के बाद मारपीट का मामला, तीन आरोपी हिरासत में।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर के बाद हुई मारपीट के मामले में थाना रोजा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

मोहल्ला नई बस्ती रेती निवासी अंकित अवस्थी ने थाना रोजा में तहरीर देकर बताया कि एक ई-रिक्शा चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके भाई की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। आरोप है कि विरोध करने पर ई-रिक्शा चालक और उसके साथियों ने उसके भाई के साथ मारपीट की।

मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना रोजा राजीव कुमार ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद उनके नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर मोहल्ला लोदीपुर निवासी शाहरुख, साबिर और शाहबाज को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की आगे जांच जारी है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!