Breaking News

सहसवान: जेवर और बकरियां ले जाने का आरोप, विरोध पर महिला से मारपीट की शिकायत।

जेवर और बकरियां ले जाने का आरोप, विरोध पर महिला से मारपीट की शिकायत।

सहसवान (बदायूं)। सहसवान क्षेत्र के गांव जौनेरा में एक महिला ने कुछ लोगों पर रास्ते में रोककर जेवरात और बकरियां ले जाने तथा विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले को लेकर थाना सहसवान में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

गांव बाजपुर निवासी जैतून पत्नी इंतजार के अनुसार, वह अपनी बेटी मंताशा के साथ रविवार सुबह करीब 10 बजे किसी काम से जा रही थीं। उनके पास मौजूद बैग में सोने-चांदी के विभिन्न आभूषण रखे हुए थे। महिला का आरोप है कि जौनेरा गांव के पास इसराक के पुत्र इसरार, इसरत और निसरत ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और बैग अपने कब्जे में ले लिया।

शिकायत के मुताबिक बैग में मंगलसूत्र, टीका, कुंडल, हाथफूल, तोड़ियां, तोड़ा, फूल-कली, हाथ-पैरों के छल्ले और सोने के दस्ताने समेत अन्य जेवर रखे थे। महिला ने आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद मस्जिद के इमाम रहमत हाफिज ने बीच-बचाव कर आरोपियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने कथित तौर पर उसकी बात नहीं मानी।

पीड़िता का यह भी आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उसके बेटे की बकरियां भी अपने कब्जे में ले लीं। जब महिला ने सामान वापस करने की मांग की तो कथित तौर पर उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी दी गई।

महिला ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने, कथित तौर पर ले जाए गए सामान की बरामदगी कराने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सेवादारों को दिए गए पहचान पत्र।

कासगंज: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सेवादारों को दिए गए …