Breaking News

दो माह से लापता रोहित केशरी, अब तक नहीं मिला सुराग; कस्बावासियों में गहरी नाराज़गी।

दो माह से लापता रोहित केशरी, अब तक नहीं मिला सुराग; कस्बावासियों में गहरी नाराज़गी।

शैलेश सिंह, संवाददाता

चंदौली। बबुरी कस्बे के युवा कपड़ा व्यापारी रोहित केशरी के लापता होने की घटना को दो माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक उनका कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा है। इस मामले में पुलिस की धीमी कार्यवाही से परिजनों के साथ-साथ कस्बे के व्यापारी समुदाय में भी आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

बुधवार की शाम भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह पीड़ित परिवार के साथ बबुरी थाना पहुंचे, जहाँ उन्होंने थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्रा से विस्तृत बातचीत की। परिजनों ने पुलिस को कई महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराए और आरोप लगाया कि यदि नामजद व्यक्तियों से कड़ाई से पूछताछ की जाए, तो रोहित का पता लगना मुश्किल नहीं है।

परिवार ने बताया कि रोहित 27 सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए थे। शुरुआत से ही परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को लिखित तहरीर दी थी, लेकिन अब तक जांच किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुँची है। उनका कहना है कि जांच की धीमी रफ्तार से घर में अनहोनी की चिंता गहराती जा रही है।

थाने पर पहुंचे भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह ने पुलिस को स्पष्ट चेतावनी दी कि रोहित की तलाश में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विवेचना को तेज करते हुए तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने को कहा, ताकि पीड़ित परिवार को राहत मिल सके।

कस्बे के व्यापारियों ने भी एकमत होकर पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेने की मांग की। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रगति नहीं हुई, तो वे आंदोलनात्मक कदम उठाने को मजबूर होंगे।

इस दौरान महेंद्र सेठ, सोनू केशरी, गोपाल जायसवाल, दिलीप, मुमताज, संदीप सिंह, संतोष सिंह, सुभाष सोनकर, राहुल, हैप्पी सिंह, गगन सिंह, अनुराग, अनिल सिंह सहित कई व्यापारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!