Breaking News

शाहजहांपुर में सड़क सुरक्षा अभियान तेज, दो दिन में 2081 वाहनों पर कार्रवाई।

शाहजहांपुर में सड़क सुरक्षा अभियान तेज, दो दिन में 2081 वाहनों पर कार्रवाई।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से शाहजहांपुर पुलिस ने 25 और 26 जुलाई की रात विशेष ड्रंकन ड्राइविंग एवं सड़क सुरक्षा अभियान चलाया। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग कर नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात शुभम वर्मा तथा प्रभारी निरीक्षक यातायात बच्चू सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस और संबंधित थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने टोल प्लाजा, प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इसके साथ ही पुलिस ने लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने के प्रति जागरूक किया।

पुलिस के अनुसार अभियान में 19 चालान ड्रंकन ड्राइविंग, 3 मॉडिफाइड साइलेंसर, 60 प्रेशर हॉर्न एवं हूटर तथा 1133 बिना हेलमेट वाहन चलाने के मामलों में किए गए। वहीं, विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 2081 वाहनों के चालान किए गए।

यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर जनजागरूकता अभियान भी चलाया। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ऐसे विशेष प्रवर्तन एवं जागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सेवादारों को दिए गए पहचान पत्र।

कासगंज: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सेवादारों को दिए गए …