Breaking News

बिसौली में रालोद का अभिनंदन समारोह, 2027 चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान। 

बिसौली में रालोद का अभिनंदन समारोह, 2027 चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान। 

आई एम खान 

बिसौली। बिसौली क्षेत्र के जीवन राम कोल्ड स्टोरेज, भानपुर में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की ओर से अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रुहेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह एवं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुकेश चौधरी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए बदलाव किए हैं। इसी क्रम में मुकेश चौधरी को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय के साथ अभी से चुनावी तैयारियों में जुट जाएं और पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुकेश चौधरी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के पुराने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता होगी, साथ ही युवाओं को संगठन में अधिक अवसर देकर राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत बनाया जाएगा।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय महासचिव चौधरी आर्येंद्र सिंह, संभल जिलाध्यक्ष केसर अब्बास, जिला उपाध्यक्ष संभल जसवंत सिंह, बदायूं जिलाध्यक्ष मुकेश चौधरी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ महासचिव उस्मान गद्दी, जिला महासचिव अनिल कुमार मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष चौधरी महिपाल सिंह, जिला सचिव आशु सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समारोह के दौरान संगठन की मजबूती और आगामी चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की गई।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!