Breaking News

शाहजहांपुर: तहसील जलालाबाद में अधिवक्ताओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 350 को मिला लाभ। 

तहसील जलालाबाद में अधिवक्ताओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 350 को मिला लाभ। 

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय अर्नव सर्जिकेयर हॉस्पिटल के स्वामी सर्जन डॉ. कामता प्रसाद उर्फ डॉ. केपी गुप्ता द्वारा तहसील जलालाबाद में अधिवक्ताओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और दवाइयों का लाभ उठाया।

शिविर के दौरान शुगर, ब्लड प्रेशर सहित विभिन्न सामान्य स्वास्थ्य जांचें की गईं। जांच के उपरांत मरीजों को आवश्यक परामर्श देने के साथ निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।

डॉ. केपी गुप्ता ने बताया कि स्वस्थ समाज और स्वस्थ भारत के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए यह शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज का महत्वपूर्ण वर्ग है, जिनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी आवश्यक है।

उन्होंने जानकारी दी कि शिविर में लगभग 350 लोगों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। शिविर को सफल बनाने में डॉ. नमन खन्ना (नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ), डॉ. आशीष (फिजिशियन), डॉ. नवी तथा संजीव यादव (माइक्रोबायोलॉजी) का विशेष सहयोग रहा।

अधिवक्ताओं ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!