Breaking News

बिसौली: विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता संगोष्ठी, समय पर जांच कराने का दिया संदेश।

विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता संगोष्ठी, समय पर जांच कराने का दिया संदेश।

आई एम खान

बिसौली। जायंट्स ग्रुप महिला समृद्धि की ओर से विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. शिवानी वार्ष्णेय ने की। संगोष्ठी का उद्देश्य लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करना तथा समय पर जांच और उपचार के लिए प्रेरित करना रहा।

मुख्य अतिथि डॉ. शिवानी वार्ष्णेय ने कहा कि कैंसर एक गंभीर बीमारी है, लेकिन यदि इसका समय रहते पता चल जाए और उचित उपचार मिल जाए तो इससे काफी हद तक बचाव संभव है। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच और सतर्कता को बेहद आवश्यक बताया।

ग्रुप की अध्यक्ष कंचन सक्सेना ने उपस्थित लोगों को संदेश देते हुए कहा, “कैंसर से डरें नहीं, बल्कि सतर्क रहें और समय पर जांच कराएं।” उन्होंने बताया कि जागरूकता ही इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।

कार्यक्रम के अंत में ग्रुप की सचिव रुचि वार्ष्णेय ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष रूबी अग्रवाल, आंचल वार्ष्णेय, अंजलि अग्रवाल, रितु साहनी, पारुल अग्रवाल, रूपम गुप्ता, शिवानी अग्रवाल, रोचन अग्रवाल, राखी वार्ष्णेय, सरिता वार्ष्णेय, डॉ. स्वाति रंजन, अंशिका गर्ग, रोजी अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, ममता यादव, स्मिता यादव, प्रीति वार्ष्णेय, रश्मि वार्ष्णेय, मानसी गर्ग, शिखा वार्ष्णेय, गुंजन, हिमानी, सोनम, अमृता, अंशु गुप्ता सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहीं।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!